Railway News: लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में लगेगी एसी चेयर कार

Spread the love

Railway News: वाराणसी-लखनऊ शटल और वाराणसी-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

अयोध्या। रेल यात्रियों की बढ़ती मांग एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस तथा वाराणसी–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 20401/20402 वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में 27 जून से एक वातानुकूलित चेयर कार (AC Chair Car) तथा एक शयनयान श्रेणी (Sleeper Coach) का कोच स्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।

इसके फलस्वरूप इस रेलगाड़ी की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 20413/20414 वाराणसी–इंदौर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी से 07 जुलाई तथा इंदौर से 08 जुलाई से एक एसी प्रथम श्रेणी (First AC) एवं एक एसी 2-टियर कोच (2nd AC) कोच की स्थायी वृद्धि की जाएगी। जिसके बाद इस एक्सप्रेस रेलगाड़ी की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

जबकि गाड़ी संख्या 20415/20416 वाराणसी–इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी से 05 जुलाई तथा इंदौर से 06 जुलाई से एक एसी प्रथम श्रेणी (First AC) एवं एक एसी 2-टियर कोच (2nd AC) की स्थायी वृद्धि की जाएगी। इसके फलस्वरूप इस रेलगाड़ी की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी।


Spread the love

Related posts