Suicide Case: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका

Spread the love

Suicide Case: विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत, बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के काजियाना मोहल्ला में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथमिक जांच में बीमारी के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद दानिश (24 वर्ष) पुत्र अनवर अली काफी समय से बीमार चल रहा था। न्यूरो रोग से पीड़ित दानिश का एक चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे,तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो पुलिस को भिजवाया गया है। युवक को प्वाइजनिंग की शिकायत थी।


Spread the love

Related posts