
बीकापुर समाचार। विकासखंड क्षेत्र के सहावा गांव में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले संपर्क खड़ंजा मार्ग को दुरुस्त और पक्की सड़क निर्माण कराया जाने की मांग ग्राम प्रधान और ग्रामीण द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, लोकनिर्माण विभाग सहित अधिकारियों को मांग पत्र देकर की गई है।
ग्राम प्रधान सत्य नारायण गौड़, काजल सिंह, नाजिया बनो, राजेश कुमार, सरिता सिंह, मुख्तार, राम धीरज, हीरावती, आरती, ओमप्रकाश सहित तीन दर्जन ग्रामीणों ने पत्र में बताया है कि प्राथमिक विद्यालय सहावा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र का बूथ संख्या 410 है।

राजस्व अभिलेख में गाटा संख्या 511 व 579 रास्ता दर्ज है। जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा निर्माण कराया गया है। खड़ंजे पर संपर्क मार्ग धरमगंज एवं समा गांव स्थित है। जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्की सड़क बनाया जाना चाहिए।
दोनों संपर्क मार्ग की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। संपर्क मार्ग दुरुस्त न होने से विद्यालय आने जाने वाले बच्चों तथा मतदान केंद्र पर मतदान के लिए भी आवागमन में दिक्कत होती है।

