
अयोध्या। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर सपा ने मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिले के अलग अलग हिस्सों में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहादतगंज चौराहे से पैदल मार्च निकाला। वही मिल्कीपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने विद्याभूषण पासी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा एवं अंकुर सेन, ब्लॉक प्रमुख हैरिंग्टनगंज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ से शुरू हुआ प्रदर्शन जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान महंगाई, बदहाल बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। इस दौरान सपा नेताओं ने धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में जनहित से जुड़े मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप से किया जाएगा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी के नारों और जनता की आवाज से गूंजता रहा। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने प्रदर्शन में उपस्थित पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बख्तियार खान,हामिद जाफर मीशम, राम सागर वर्मा, अमृत राजपाल,अनीत शुक्ला, मो0 अली, रिजवान रसूल,शावेज़ जाफरी एडवोकेट, बलराम मौर्या,दान बहादुर सिंह,सरफ़राज़ नसरूल्लाह,सरोज यादव,जे पी यादव,विनोद लोधी, विकास सिंह छोटू, मोहम्मद राशिद खान,जब्बार अली, एजाज अहमद, रामजी पाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मिल्कीपुर ने भी सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हो गये, सपा कार्यकर्ताओं ने विद्याभूषण पासी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा एवं अंकुर सेन, ब्लॉक प्रमुख हैरिंग्टनगंज के नेतृत्व में भाजपा की तानाशाही सरकार में प्रचंड रूप लेती मंहगाई, बेरोजगारी, अघोषित बिजली कटौती, पेपर लीक स्थानीय समस्याओं को लेकर सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया और उपजिला अधिकारी मिल्कीपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में सुनीता कोरी विधानसभा अध्यक्ष मिल्कीपुर, दर्शना कोरी, पवन यादव बिट्टू (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा) , अश्वनी यादव (प्रदेश सचिव युवजन सभा), ज्वाला प्रसाद रावत (जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा), समरपाल यादव (जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सपा), एडवोकेट संदीप यादव, प्रधान रामजी रावत, गौरव रावत(क्षेत्र पंचायत सदस्य), अनिल यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य),विनय चौरसिया(क्षेत्र पंचायत सदस्य),प्रमोद कुमार(क्षेत्र पंचायत सदस्य),हिमांशु यादव, लईक अहमद, शोयब अहमद, मुकेश तिवारी, लवकुश तिवारी, कामेश्वर शुक्ला, अमित सिंह, अनुराग यादव, विक्रांत रावत,संदीप यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
