स्वच्छता में सहभागिता बढ़ाने को लेकर की पदयात्रा, घर-घर पहुंचे महापौर

Spread the love

घर-घर पहुंचे महापौर, स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रायबरेली रोड से नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता की अपील की।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि 31 मई को लोग अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर केवल आधा घंटा सफाई करें, तो इससे पूरे नगर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों में नियमित सफाई की प्रेरणा भी मिलेगी।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि करीब एक घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, निखिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार, मो. राशिद सलीम, विकास कुमार, रमाशंकर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, विपनेश पांडे, रोहतासचंद्र राजू, मुरारी यादव, मनोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, चेतन गुप्त, उमाशंकर सिंह ‘मुन्ना’, विनय शुक्ल, आकाश गुप्त, रूपेश सिंह, विष्णु मिश्र और गुंजन श्रीवास्तव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

यहां निकलेगी पदयात्रा

नगर निगम की ओर से शनिवार सुबह सात बजे तीन कलश तिवारी मंदिर रामपथ से जैन मंदिर रायगंज तक स्वच्छता जनजागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी। महापौर की अगुवाई में निकलने वाली यह यात्रा तपस्या छावनी होते हुए जैन मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों और संभ्रांत नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।


Spread the love

Related posts