आज अयोध्या पहुंचेंगे राष्ट्रीय सचिव, करेंगे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

Spread the love

बैठक को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचने की की गई अपील 

अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सत्यनारायण पटेल आज अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं के बैठक भी करेंगे।

यह जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल आज दोपहर करीब 12:30 बजे पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंचेंगे, जहां वे जिले के पीसीसी सदस्यों, जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों, ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को समय से पार्टी कार्यालय पर पहुंचने की अपील की है।


Spread the love

Related posts