सीएचसी मसौधा में लगी आग, फायर टेंडर ने पाया काबू

Spread the love

 

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते दंत विभाग में आग लग गई। अस्पताल भवन में धुएं और आग के गुबार से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा- तफरी मच गई। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मियों , मरीजों एवं तीमारदारों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से दंत विभाग में भीषण आग लग गई जिसके चलते कुर्सियां, टेबल एवं कई जरूरी मशीन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई और प्रयोगशाला के एसी में भी विस्फोट हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार भिटोरिया ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, सूचना मिलते ही फायर सर्विस विभाग को सूचित किया गया मौके पर पहुंचे तीन फायर टेंडर के द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना के विस्तृत जांच कराई जा रही है। इस दौरान थाना पूराकलंदर के प्रशिक्षु आईपीएस शुभम जैन भी अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts