दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कोतवाल देवेंद्र पांडेय की कार्य शैली की लोगों द्वारा की जा रही सरहना….

Spread the love

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कोतवाल देवेंद्र पांडेय की कार्य शैली की लोगों द्वारा की जा रही सरहना….

बीकापुर, अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के दौरान इस बार आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय का अलग लुक देखने को मिला जो लोगों में चर्चा बना हुआ है। तथा लोग उनकी भक्ति भाव और धार्मिक भावना की सराहना कर रहे हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान तमाम श्रद्धालुओं के अलावा कोतवाल देवेंद्र पांडेय सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ भक्ति रस में पूरी तरह ओत-प्रोत दिखाई दिए।

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान एक तरफ जहां वह दुर्गा पूजा आयोजन समितियो के लगों से बराबर संवाद स्थापित करते रहे वही दुर्गा पूजा महोत्सव शकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के साथ डटे रहे और मॉनिटरिंग करते रहे। दूसरी तरफ देर शाम के बाद क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालो में पहुंचकर दुर्गा माता की महा आरती में भी हिस्सा लेते रहे। रामलीला मंचन के दौरान रामलीला मचों पर भी पहुंचकर दर्शकों को आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करते रहे। दुर्गा पूजा पंडालों में कोतवाली की मिशन शक्ति टीम को भेज कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं स्वालंबन के प्रति भी जागरूक किया।

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान उन्होंने रामदासपुर मझौली, बडनपुर पातूपुर सहित कई जगह दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर अलग वेशभूषा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। पूजा आरती के बाद प्रभारी निरीक्षक ने माता रानी से क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद, समाज सेवी श्रवण दुबे, पत्रकार अमित सिंह, राकेश वर्मा पूर्व प्रधान मोहम्मद मुस्लिम शेख सहित तमाम लोगों द्वारा कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव कुशल संपन्न कराने में किए गए योगदान की सराहना की है।


Spread the love

Related posts