Mission Shakti Campaign in Ayodhya: दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची मिशन शक्ति टीम, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दी जानकारी

Spread the love

Mission Shakti Campaign in Ayodhya: दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची मिशन शक्ति टीम, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दी जानकारी

बीकापुर, अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पहुंची थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक निशि , अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल मोनिका एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्राम के अन्य लोगों की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला संबंधी अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता (हेल्पलाइन नंबर 1930): कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर ठगी गई धनराशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी केवाईसी संदेश तथा ओटीपी साझा करने से बचने की अपील की गई। तथा डिजिटल अरेस्ट के संबंध में भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं अपराधों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से तत्काल सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।


Spread the love

Related posts