मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: मिल्कीपुर में 157 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

Spread the love

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: मिल्कीपुर में 157 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

बीकापुर, अयोध्या। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के परिषद मिल्कीपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 185 जोड़ों की शादियों का लक्ष्य था जिसमें 157 जोड़ों का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ, जिसमें दो मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभान पासवान और खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती सभी लोगों वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। विधायक चंद्रभान पासवान के साथ राजेश प्रताप सिंह शिक्षा प्रकोष्ठ और ब्लॉक स्तरीय भाजपा नेता एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बड़े पंडाल में दर्जनों पुरोहितों ने विधि-विधान से नव जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। इसके उपरांत विधायक व भाजपा के ब्लॉक स्तरीय नेताओं ने सभी नव दंपतियों पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की और घरेलू उपयोग के उपहार भेंट किए।

अपने संबोधन में विधायक चंद्रभान पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है कि भाजपा सरकार ने सबसे पहले बेटियों का सम्मान किया है। इससे पहले भी बहुत सी सरकारी आई लेकिन इन गरीब मां-बाप को उनकी बेटियों की शादी के लिए कोई सरकार पूछने वाली नहीं थी। वही विधायक चंद्रभान पासवान मुख्यमंत्री को एक भाई, एक बेटे और एक अभिभावक के रूप में पूरे प्रदेश में बहन-बेटियों के बारे में अच्छी सोच को लेकर इस योजना को शुरू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वधू के खाते में 64 हजार रुपये सीधे भेजे जाएंगे, 21 हजार रुपये के उपहार और 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर व्यय किया गया है। जिले में आगे 15 को बीकापुर, 16 को रुदौली और 17 अक्टूबर को सदर विधानसभा में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन हरिओम पांडेय ने किया तथा अध्यक्षता समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने की।


Spread the love

Related posts