
Baba Gorakhnath Ram Lalla Darshan: बाबा गोरखनाथ 150 समर्थकों के साथ पहुंचे रामलला के दरबार, बोले- जनता खुशहाल रहे
अयोध्या।भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 150 समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे। बाबा गोरखनाथ के समर्थक गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।
बाबा गोरखनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों से पुराना वादा किया था, जिसे आज पूरा कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि 2024 में 35 दिन तक चले आस्था ट्रेन कार्यक्रम में उन्हें संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी।अलग-अलग पांच स्टेशनों से श्रद्धालुओं को टेंट सिटी तक लाने और वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके पास थी।
बाबा ने कहा कि उस दौरान उनके 150 साथी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहे थे। उसी समय उन्होंने साथियों के साथ तय किया था कि एक बार सभी लोग साथ मिलकर रामलला का दर्शन करेंगे।चुनाव से जोड़कर सवाल पूछे जाने पर बाबा गोरखनाथ ने कहा- “भगवान के दर्शन करे जाइत हन, लड़ैक तो मन हइये बाय, ओहे लड़ा जाय।”
कार्यकर्ताओं के जोश पर उन्होंने कहा- “जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।” उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता भी उसी तरह हैं।रामलला से प्रार्थना को लेकर बाबा ने कहा कि जो प्यार मिला है, वह बना रहे और जनता निरोग रहे, खुशहाल रहे और आनंदमय जीवन जिए।
