कार,बाइक और स्कूटी में युवक ने लगायी आग, नशा और सनक माना जा रहा कारण…….

Spread the love

अयोध्या। नगर कोतवाली नगर के धारा रोड स्थित दिलकुशा कालोनी में एक युवक ने घर के सामने और सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में आगजनी की। आगजनी में वैगन आर कार और बाइक को ज्यादा नुकसान हुआ है,जबकि स्कूटी की सीट जली है। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौके से मिले साक्ष्य और सुराग के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित धारा रोड की दिलकुशा कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा तीन वाहनों में आग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आगजनी में एक वैगनआर कार और मोटरसाइकिल को भारी नुकसान हुआ, जबकि एक स्कूटी की सीट जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान रानोपाली निवासी नीरज सोनकर के रूप में हुई है। बताया गया कि उसकी ननिहाल धारा रोड क्षेत्र में स्थित है और वह अक्सर वहां आता-जाता रहता था। मंगलवार को भी वह इलाके में देखा गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नशे और सनक में उसने राह चलते वाहनों को निशाना बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार युवक सड़क से गुजरते हुए पहले एक मोटरसाइकिल में आग लगाई, फिर पास खड़ी स्कूटी और उसके बाद एक वैगनआर कार को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

Related posts