सर्पदंश से मौत: धान के खेत में पाइप फैलाते समय जहरीले सांप ने डसा, मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

 

फाइल फोटो: मृतक

सर्पदंश से मौत: धान के खेत में पाइप फैलाते समय जहरीले सांप ने डसा, मजदूर की इलाज के दौरान मौत

अयोध्या। थाना तारुन क्षेत्र के बराव गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार निषाद की सांप के डसने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह धान के खेत में सिंचाई के लिए पाइप फैलाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद मनोज कुमार की हालत बिगड़ने लगी, परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


Spread the love

Related posts