Raksha Bandhan Program: टिकरी आगागंज के राजू इंटर कॉलेज में विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

Spread the love

Raksha Bandhan Program: टिकरी आगागंज के राजू इंटर कॉलेज में विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

रक्षा बंधन के बहाने क्षेत्र के राजू इंटर कॉलेज मे भारी भीड़ जुटाकर चर्चा का बिषय बने प्रमोद सिंह

तारुन अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के टिकरी आगागंज बाजार स्थित राजू इंटर कॉलेज में अपना दल के प्रदेश सचिव व समाजसेवी प्रमोद सिंह की ओर से रविवार विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे पहुंची बड़ी संख्या मे हिंदू मुस्लिम समाज की बहनों ने अपना दल नेता के हाथों मे राखी बांध भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देकर उनके सत्तायु व दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन के इस आयोजन में विभिन्न समुदायों की महिलाओं की सहभागिता ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। अपना दल नेता प्रमोद सिंह ने क्षेत्र मे रक्षा बंधन का सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

पहले 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

समाजसेवी प्रमोद सिंह इससे पहले भी बड़े सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित विशाल नारी शक्ति सम्मेलन में दुरदुरिया पूजन का आयोजन पहले किया जा चुका है जिसमें करीब 50 हजार महिलाओं ने सहभागिता की थी। अब रक्षा बंधन के अवसर पर हजारों बहनों को एक मंच पर जुटाकर अपनी राजनैतिक ताकत का एहसास कराकर अपनी अलग पहचान बनाई है। लंबे समय से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में श्री सिंह हमेशा सक्रिय बने रहते हैं। उनके नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, कंबल वितरण, विराट अंतरराष्ट्रीय दंगल, भारत आल्हा महोत्सव, महाकाल तीर्थ यात्रा और विशाल खेल महोत्सव सहित कई आयोजन अब तक कराये जा चुके हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की है बिना पद के भी जनसेवा में सक्रिय प्रमोद सिंह किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर न रहते हुये भी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम बहनों की सहभागिता को सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम मे सभाजीत वर्मा, दुर्गेश सिंह, त्रिभुवन सैनी, चिंताराम कंनौजिया, बृजेश कुमार, राहुल, राम बक्श वर्मा, राज पटेल, अशोक सिंह, बंदना बर्मा, उमा देवी गौड़, सरोज कोरी, आरती कोरी, अर्चना कौशल, मिथलेश कौशल, उर्मिला निषाद, कमलेश प्रजापति, जानकी पाल, पूर्णिमा देवी, रेखा वर्मा, सुशीला निषाद, उमा देवी, सुभद्रा, इंद्रावती, संगीता, गुड़िया निषाद, सुनीता गौड़, सुमन, आशा देवी, रीता प्रजापति, रेनू निषाद मौजूद रही।


Spread the love

Related posts