Ayodhya News : अयोध्या आ रहे दो कांवड़िए घायल, रेफर

Spread the love

Ayodhya News : मिल्कीपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में हुए घायल 

अयोध्या। श्रावण माह में सरयू स्नान कर जलाभिषेक के लिए जल लेने आ रहे तो कांवरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मिल्कीपुर सीएससी से रेफर किए जाने के बाद दोनों को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया गया कि सावन के दूसरे सोमवार पर अपने क्षेत्र के शिवालय पर जलाभिषेक के लिए अमेठी जनपद के कांवड़ियों की एक टोली निकली थी। यह टोली अयोध्या में सरयू स्नान और उसके बाद पौराणिक नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक तथा अपने क्षेत्र के शिवालय पर जलाभिषेक के लिए सरजू जल लेने अयोध्या आ रही थी। रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में इस टोली के दो कांवरिया घायल हो गए।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अमेठी जनपद के अमेठी कोतवाली क्षेत्र स्थित सभी का पुरवा निवासी 45 वर्ष की बंशीलाल पुत्र बाबूलाल तथा किसी गांव के 12 वर्षीय विजय पुत्र मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर से रेफर किए जाने के बाद यहां लाया गया । बंसीलाल को उनका भतीजा विजय और विजय को उनका भाई काशीराम लेकर आया था। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने आवश्यक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अग्रिम विधि कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts