Ayodhya News : अपराध में सक्रिय दो और की एसएसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट,पुलिस करेगी निगरानी

Spread the love

Ayodhya News : अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत हो रही कार्रवाई

अयोध्या। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने जिले के दो और लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। कार्रवाई की जद में आए सक्रिय अपराध में शामिल इन दो लोगों में एक थाना पूराकलन्दर और एक थाना इनायतनगर क्षेत्र निवासी है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि इन दोनों को संबंधित थाना पुलिस ने दुराचारी घोषित किया है और इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनकी ए/बी प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

किसके खिलाफ दर्ज हैं कितने मामले  

पुलिस ने 25 वर्षीय सोनू यादव उर्फ धनेश यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम इच्छा का पुरवा अलावलपुर थाना पूराकलन्दर जनपद और 40 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निवासी देवनपारा हरिनाथपुर थाना इनायतनगर की हिस्ट्रीशीट खोली है। कार्रवाई की जद में आए राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज,धमकी, हमला कर गंभीर रूप से घायल करने,धोखाधड़ी,कूटरचना,आबकारी अधिनियम,निषेधाज्ञा के उल्लंघन आदि के सात तथा सोनू यादव उर्फ धनेश यादव के खिलाफ मारपीट,बलवा,गाली गलौज,धमकी, एससी/एसटी एक्ट आदि के छह मामले पंजीकृत मिले हैं। एसएसपी ने इलाकाई पुलिस को इनकी गतिविधि की गहन निगरानी का निर्देश दिया है।


Spread the love

Related posts