सड़क हादसा: चार साल में दो सड़क हादसे, पहले पिता और अब बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार

Spread the love

 

सड़क हादसा: चार साल में दो सड़क हादसे, पहले पिता और अब बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार

तारुन, अयोध्या। चार साल के अंतराल पर जिस परिस्थिति में पिता की मृत्यु हुई थी,उसी स्थिति में पुत्र की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुईं। जिससे मृतक का परिवार बेसहारा हो गया। उसके पत्नी के अलावा आठ माह के मासूम का सहारा अब उसकी मां किसके सहारे उसका पालन पोषण करेगी।

बीते अठारह जुलाई को सड़क दुर्घटना में जिस स्थिति में अजय कुमार निवासी पिछौरा की मौत हुई, उसी स्थिति में उसके पिता राम सुभावन भारती की भी ठीक चार साल पूर्व यानि 9 जुलाई 2022 को ननसा बाजार में मृत्यु हुई थी। दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में ही हुई थी अंतर केवल इतना था कि मृतक के पिता राम सुभावन की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में नन्सा बाजार के निकट घर आते समय हुई थी वही अजय कुमार की भी मौत घर जाते समय मिश्राने के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना में भी हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृतक की पत्नी ममता अपने आठ माह के अबोध बच्चे की परवरिश किसके सहारे करेगी। ऐसा नहीं है कि परिवार में अब अन्य कोई कमाने वाला है। मृतक का अनुज कपिलदेव परिवार में एक मात्र पुरुष सदस्य है। सवाल अब जो चर्चा में है ,वह यह है कि क्या वह विधवा भाभी की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आएगा या उसे विधवा बेसहारा मानकर उसको सहित अबोध पुत्र को दरकिनार कर देगा।

 


Spread the love

Related posts