आत्महत्या का प्रयास: सरयू नदी में कूदा उड़ीसा का अधेड़, जल पुलिस और गोताखोरों ने बचाई जान

Spread the love

आत्महत्या का प्रयास: उड़ीसा के अधेड़ ने सरयू में लगा दी छलांग, रेस्क्यू आपरेशन के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम एक अधेड़ ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। माजरा देख रहे लोगों में हल्ला गुहार मचाई तो जल पुलिस और स्थानीय नाविक व गोताखोर सक्रिय हुए। कड़ी मशक्कत कर अधेड़ को सकुशल बाहर निकाला गया। कारण और अन्य तथ्यों की जानकारी के लिए कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया कि रविवार को एक लगभग 53 वर्षीय युवक नयाघाट क्षेत्र में परमहंस की समाधि के पास घूम रहा था। इसी दौरान लगभग साढ़े चार बजे उसने सरयू नदी के किनारे प्राइवेट क्रूज के संचालन के लिए बनवाए गए प्लेटफार्म से अचानक सरयू में छलांग लगा दी।

अधेड़ कपड़े पहने हुए नदी में कूदा था इसलिए आसपास मौजूद लोगों को उसकी नियति पर शक हुआ। मौके पर हलचल मच गई और तत्काल मामले की जानकारी जल पुलिस को दो गई। जल पुलिस प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि प्राइवेट नाविक और गोताखोरों की मदद से अधेड़ को सकुशल बचा लिया गया। उसने अपना नाम पता विनोद कुमार 53 वर्ष पुत्र मुलजीबाई निवासी गांव बामरा राज्य उड़ीसा बताया है।

साथ ही आत्महत्या के लिए सरयू नदी में छलांग लगाने की बात कही है। बचाव अभियान में जल पुलिस के आरक्षी शिव कुमार,मुन्ना यादव एवं नाविक राहुल,सुधाकर,विक्रम आदि शामिल रहे। अधेड़ को पुलिस के हवाले किया गया है।


Spread the love

Related posts