
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
गोसाईंगंज अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोसाईंगंज कस्बे के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज एवं महादेवा घाट मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। योग शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सभासद कालीचरण वर्मा, अवधेश स्वर्णकार,सभासद प्रतिनिधि आलोक गुप्ता,सरकारी सभासद बजरंग चौरसिया,भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सियाराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव, महामंत्री विनोद दुबे, उपाध्यक्ष शिवपूजन सिंह, पंकज सिंह, इंद्र प्रताप दुबे, चट्टान सोनकर, श्रीप्रकाश सोनी, गजेंद्र पांडे, पूर्व सभासद कन्हैया लाल त्रिपाठी, प्राचार्य अखिलेश उपाध्याय, स्काउट एवं गाइड के कैडेट रामबाबू गुप्ता, महादेव घाट समिति के हनुमान कसौधन, अशोक गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, गप्पू बरनवाल, कन्हैया गुप्ता, मोनू गुप्ता, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, पूजा राव, एकल की महिलाएं, विद्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों नगरवासी एवं स्वास्थ्यप्रेमी उपस्थित रहे।
