Crime News: अयोध्या और रुदौली में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
अयोध्या। जनपद की अयोध्या और रुदौली कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की है। सभी का पुलिस ने चालान किया है।
क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज कुमार सिंह की पुलिस टीम ने अचारी सगरा चौराहे से विशाल यादव निवासी पूरे निवास तिवारी मजरा करेरु थाना रौनाही और मृत्युंजय पाठक निवासी अश्वनीपुरम कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से पड़ोसी जनपद गोंडा में पंजीकृत एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। जिसके संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं रुदौली कोतवाली पुलिस ने रावण मैदान नहर पटरी के पास जमुनियामऊ मार्ग से जिले में पंजीकृत काली पल्सर सवार एक युवक को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने कागजात मांगे तो वह बाइक का कोई कागजात नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर बरामद बाइक को चोरी की बताया। पल्सर को इसने 11 जून की रात्रि में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मलिकजादा में घर के सामने से चोरी करने की बात कबूल की।
अपना नाम पता राम सिंह चौहान निवासी ग्राम जमुनियामऊ कोतवाली रुदौली बताया। इसकी निशानदेही पर 14 जून को पीएनबी बैंक के सामने से लखनऊबमेन पंजीकृत चोरी स्प्लेंडर मोटर साईकिल भी बरामद हुई है। दोनों मामलों में वाहन चोरी की रिपोर्ट पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि दर्ज मामलों में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।
