
अपनी माता की 16वीं पुण्यतिथि पर विधायक ने की बुजुर्गों की सेवा
अयोध्या। वेद प्रकाश गुप्ता ने अपनी माता स्वर्गीय सुशीला देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर मणि पर्वत क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच बुजुर्गों की सेवा की। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। बुजुर्गों ने विधायक के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की आवागमन संबंधी परेशानियों को देखते हुए विधायक ने आश्रम को एक ई-रिक्शा भी भेंट किया। विधायक ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद और संस्कार ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं तथा समाज के बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों को अस्पताल, बाजार तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में नर्वदा गुप्ता, चन्दर गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अमल गुप्ता, नेहा गुप्ता, तरूण मित्तल, अचल मित्तल, सुशांत मित्तल, काव्या मित्तल, बाल कष्ण वैश्य, संजय शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
