एफसीआई गोदाम के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा सुरक्षित

Spread the love

    • इसी ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर हुई विवाहिता की मौत

अयोध्या। फैजाबाद मऊ शिवाला संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर स्थित एफसीआई गोदाम के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। हालांकि बाइक चला रहा उसका बेटा सकुशल बच गया। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध जताया जिसको लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। थाना पुलिस ने लोगों को शांत करवा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यहां एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसने
इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार चौकी क्षेत्र स्थित रूपीपुर गांव की रहने वाली विवाहिता नसीमा बानो 46 वर्ष पत्नी शमीम खां अपने बेटे तौकीर खान के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान गद्दोपुर स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक ट्रक की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार महिला सड़क की ओर गिरी,जबकि उसका बेटा बाइक समेत दूसरी तरफ। सड़क की ओर गिरने के कारण विवाहिता ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और ट्रक ने उसको रौंद दिया। जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा सकुशल बच गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय और उधर से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आए दिन भारतीय खाद्य निगम के पास ट्रकों की भीड़ के कारण होने वाले हादसों और आवागमन में दिक्कतों को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए एफसीआई गेट के बाहर फैली अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है, लोगों का आरोप रहा कि कि रोजाना एफडीआई गोदाम के सामने बड़ी संख्या में ट्रकों की कतार लगी रहती है, जिसके कारण आवागमन का मार्ग संकरा हो जाता है और हादसे का कारण बनता है। यहां हर समय जाम और अव्यवस्था की समस्या बनी रहती है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक विवाहिता की मौत हुई है। वह ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई थी। बाइक चला रहा उसका बेटा सुरक्षित है। ट्रक चली मौके से भाग निकला,वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।


Spread the love

Related posts