Chanha Pipri Road: चनहा-पिपरी मार्ग की पटरियों की सुध लेना भूला PWD विभाग, झाड़ियों से हादसों का खतरा

Spread the love

Chanha Pipri Road: चनहा-पिपरी मार्ग की पटरियों की सुध लेना भूला PWD विभाग, झाड़ियों से हादसों का खतरा

पटरियो पर उगी झाड़ियों के कारण सड़क दुर्घटना मे जान गँवा चुके है कई लोग

तारुन, अयोध्या। चनहा पिपरी मार्ग चौडीकरण कराने के कई साल बाद भी किनारे की दोनों पटरियो का मरम्मत कराने का कार्य पी.डब्लू. डी विभाग भूल गया। सड़क की दोनों पटरियो पर उगी झाड़ियों के कारण अब तक कई लोग दुर्घटनाओ का शिकार होकर जान गँवा बैठे है। यही नहीं चनहा चौराहे से पश्चिम तरफ चलने के बाद कुछ लोगो ने सड़क की पटरियो पर अनाधिकृत रूप से चरी व बाजरा की खेती कर रहे है और विभाग अनजान बना हुआ है।

पत्रकार व समाजसेवी राधेरमण सिंह ने इस तरफ विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुये झाड़ियों की सफाई के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया है। उनकी शिकायत के बाद पीडब्लूडी विभाग की निद्रा तो खुली लेकिन मजदूरों से हो रही पटरियो की साफ सफाई मात्र खाना पूर्ति दिखाई दें रही है।

रविवार पांच मजदूर पटरियो की सफाई करते पारागरीबशाह गाँव के पास दिखाई दिये, लेकिन झाड़िया ऊपर साफ की जा रही है। पटरिया झाड़ियों से पूरी तरह पटी पड़ी है। मामले मे तीन दिन पहले कुछ संभ्रांत लोगो ने इलाकाई गोसाईगंज विधायक अभय सिंह से मिलकर उनका ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया था।


Spread the love

Related posts