Lekhpal Sangh Election: लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद पांडेय बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड

Lekhpal Sangh Election: लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद पांडेय बने जिलाध्यक्ष

सर्किट हाउस में संपन्न हुआ द्विवार्षिक चुनाव, सात पदाधिकारियों का हुआ चयन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी रुपेश यादव, सह चुनाव अधिकारी राम अनुज दीक्षित और चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष पांडेय की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में जिलेभर के लेखपालों ने हिस्सा लिया।

निर्वाचन में विनोद कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष, युवराज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश मिश्रा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार यादव को जिला मंत्री, अखिलेश वर्मा को जिला उप मंत्री, प्रतीक यादव को कोषाध्यक्ष और प्रिया जायसवाल को लेखा परीक्षक चुना गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। साथी लेखपालों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन की एकजुटता के साथ समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related posts