पत्रकार जन्मदिन समारोह: पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन

Spread the love

पत्रकार जन्मदिन समारोह: पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन

अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर शुक्रवार को पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर पंकज पाठक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर पंकज पाठक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पत्रकार साथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल को मजबूत करने के साथ ही पत्रकार समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।

पत्रकार चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सोनी, अशोक तिवारी, प्रशांत शुक्ला (नेटवर्क 10), राकेश यादव, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे राजू, मुकेश पांडेय, अनिल निषाद, सुमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, अपूर्व पाठक, मनोज शर्मा, संजय यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और सफल जीवन की कामना की।


Spread the love

Related posts