Ayodhya News : कूटरचना व जालसाजी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya News :  नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना एवं जालसाजी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी कमिश्नरेट निवासी पीड़ित की तहरीर पर 14 जुलाई को कोतवाली नगर में कूटरचना व जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले की विवेचना में जुटे निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव की पुलिस टीम ने आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ शिव्वू (35 वर्ष) निवासी स्माइलगंज साहबगंज कोतवाली नगर को साहबगंज क्षेत्र में रामपथ मार्ग पर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से वर्ष 2018 और 2022 के बीच विद्युत चोरी,वर्ष 2024 में सार्वजनिक जुआ अधिनियम का मामला तथा वर्ष 2025 और 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज मिली है।


Spread the love

Related posts