Ayodhya News : बारुन बाजार में साइकिल और बाइक पर भिड़ंत, बुजुर्ग समेत तीन घायल 

Spread the love

Ayodhya News : इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार का मामला

अयोध्या। जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार में मंगलवार को एक बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के खिहारन गांव का रहने वाला बुजुर्ग चंद्रिका प्रसाद पुत्र सीताराम अपने पोते 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राम सजीवन के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बारुन बाजार क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल और मोटरसाइकिल सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बाइक सवार इनायत नगर थाना क्षेत्र के ही मीठे गांव निवासी 19 वर्षीय किशन कुमार पुत्र दिनेश कुमार के साथ बुजुर्ग और उसके पोते को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले में अग्रिम विधि करवाई और जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts