सरयू को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए चला विशेष अभियान

Spread the love

  • नगर निगम अयोध्या और कैंट अयोध्या की संयुक्त टीम ने निभाई अहम जिम्मेदारी
  • सरयू को स्वच्छ रखना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : जिला परियोजना अधिकारी

अयोध्या। स्वच्छ अयोध्या और सुंदर अयोध्या की परिकल्पना को साकार करने के लिए आए दिन विशेष अभियान चलाया जाता है। इसीक्रम में रविवार को सरयू नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने को लेकर गुप्तारघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे, मिशन ग्रीन अयोध्या, नगर निगम अयोध्या और कैंट अयोध्या की संयुक्त टीम ने घाटों की सफाई की साथ लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।

जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि सरयू नदी हमारी आस्था एवं जीवन रेखा है। इसे स्वच्छ रखना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। योग गुरु रामसुफल ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सरयू आस्था की नदी है, इसमें प्रेम और श्रद्धा के साथ स्नान करें तथा कूड़ा-कचरा न डालें। मिशन ग्रीन अयोध्या के अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर चलते रहेंगे और लोगों को नदियों में अपशिष्ट न डालने के लिए जागरूक किया जाता रहेगा। वहीं हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि सरयू को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।नअभियान के अंत में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय दुकानदारों से अपील की कि वे सरयू नदी में प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं पूजा सामग्री प्रवाहित न करें तथा डस्टबिन का उपयोग कर स्वच्छ एवं हरित अयोध्या के निर्माण में सहयोग दें।

सरयू तट वो जल क्षेत्र से एकत्र की गई 1000 किग्रा

अपशिष्टप्लास्टिक मुक्त घाट बनाने के संकल्प के साथ चलाए गए इस विशेष अभियान में स्वयंसेवकों ने सरयू तट एवं जल क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा, सिंगल यूज़ प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की। एकत्रित कचरे को नगर निगम की सहायता से उचित निस्तारण हेतु भेजा गया।

अभियान में इनका रहा अहम योगदान

अभियान में जिला गंगा समिति अयोध्या के जिला परियोजना अधिकारी, मिशन ग्रीन अयोध्या के अध्यक्ष धनंजय पांडेय, सदस्य हिमांशु त्रिपाठी एवं प्रफुल्ल गुप्ता, गायत्री परिवार अयोध्या के युवा प्रकोष्ठ से आलोक, नगर निगम अयोध्या से महेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय वन्य जीव संस्थान (देहरादून) से नीरज कुमार (सहायक समन्वयक ‘जलज’ अयोध्या), योग गुरु रामसुफल, समाजसेविका विजय लक्ष्मी, समाजसेवक शिवकुमार सहित अमर, राज, अनिल कुमार, सुरजीत कुमार, प्रदीप मौर्य एवं अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


Spread the love

Related posts