रुदौली सर्राफा मार्केट का मामला, दुकानदार ने ठग महिला को पुलिस को सौंपा
रुदौली, अयोध्या। रुदौली सर्राफा मार्केट में दुकानदार ने आभूषण की अदला – बदली करने वाली एक ठग महिला को शक होने पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला रुदौली क्षेत्र स्थित पुरानी सट्टी बाजार में मो. शरीफ अहमद ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार को नकाबपोश महिला ने दुकान पर पहुंच, झुमकी दिखाने की बात कही। दुकान मालिक जहीर ने महिला को झुमकी दिखाई, लेकिन इसी दौरान महिला ने सोने की आभूषण की जगह पर आर्टिफिशियल आभूषण से बदल दिया। हालांकि वजन करने के दौरान दुकानदार शक हुआ तो मामला खुल गया। मामले की जानकारी दुकानदार ने पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तब दुकान मालिक ने ठगी करने वाली महिला को पुलिस को हवाले कर दिया।दुकानदार के अनुसार महिला के पास से कई आर्टिफिशियल आभूषण थे। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

