अयोध्या में दिखा सियासी सौहार्द: मिल्कीपुर में दिखी सियासी सौहार्द की तस्वीर, दयाशंकर सिंह ने अवधेश प्रसाद के छुए पैर

Spread the love

अयोध्या में दिखा सियासी सौहार्द: मिल्कीपुर में दिखी सियासी सौहार्द की तस्वीर, दयाशंकर सिंह ने अवधेश प्रसाद के छुए पैर

अयोध्या। मिल्कीपुर में एक होटल की ग्रैंड ओपनिंग के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने स्थानीय सियासी गलियारों में चर्चा बढ़ा दी। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सपा सांसद अवधेश प्रसाद एक ही मंच पर नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने साथ मिलकर होटल के उद्घाटन का फीता काटा। दोनों नेताओं की यह तस्वीर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

होटल की ग्रैंड ओपनिंग में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान भी मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह भी कार्यक्रम में नजर आए। इस तरह एक ही कार्यक्रम में भाजपा और सपा से जुड़े प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी।

हालांकि यह आयोजन किसी राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर आयोजित नहीं किया गया था। यह एक होटल के उद्घाटन का कार्यक्रम था, लेकिन भाजपा और सपा नेताओं की एक साथ मौजूदगी तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा अवधेश प्रसाद के पैर छूने का दृश्य लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा।

मिल्कीपुर क्षेत्र की राजनीति में दोनों दलों के बीच राजनीतिक मतभेद और चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच सामने आई यह तस्वीर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे के साथ सहजता से मुलाकात की और होटल उद्घाटन में सहभागिता की।


Spread the love

Related posts