सामाजिक सम्मान: समाजसेवी अभिषेक सावंत ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से किया सम्मानित

Spread the love

सामाजिक सम्मान: समाजसेवी अभिषेक सावंत ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से किया सम्मानित

समाज की समस्याओं की आवाज बने अभिषेक सावंत, लीला हारी फाउंडेशन किया सम्मानित

अयोध्या। समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सावंत को लीला हरि फाउंडेशन की ओर से ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने उनके सामाजिक कार्यों, जनसमस्याओं के प्रति सक्रियता और लोगों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

बता दें कि अभिषेक सावंत लंबे समय से सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। क्षेत्र में कहीं भी लोगों के सामने कोई समस्या आती है तो वह मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों से बातचीत करते हैं और समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। उनके प्रयासों से कई समस्याओं का समाधान भी हुआ है।

अपने देश, प्रदेश और शहर से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अभिषेक सावंत लगातार आवाज उठाते रहे हैं। कई बार वह अकेले ही जनसमस्याओं को लेकर मजबूती से समाज के सामने खड़े होकर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों तक लोगों की बात पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

इसी सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए लीला हारी फाउंडेशन की कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने फाउंडेशन की ओर से अभिषेक सावंत को ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर लीला हारी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती लीला श्रीवास्तव ने अभिषेक सावंत को आशीर्वाद देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज को सही आईना दिखाने के लिए जरूरी है कि कोई व्यक्ति आगे आकर उन लोगों की समस्याओं को आवाज दे, जिनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। अभिषेक सावंत इसी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि समाजसेवा केवल किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। अभिषेक सावंत द्वारा दिन-रात लोगों की समस्याओं के लिए किए जा रहे प्रयास इसी सेवा भावना को दर्शाते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती सुप्रिया, अभिषेक, हरिवंश, राहुल श्रीवास्तव, ओम देव आर्य, चंद्रकांत सहित लीला हारी फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts