Crime News: 17 दिन से लापता किशोर बरामद, दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट

Spread the love

Crime News: 17 दिन से लापता किशोर बरामद, दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से 17 दिन पूर्व संदिग्ध हाल में लापता एक किशोर को बरामद किया है। बरामद किशोर का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा उसको परिवार के हवाले किया है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित खुशरू बेग का हाता गधा गली, वजीरगंज निवासी 13 वर्षीय हमजा पुत्र हारून संदिग्ध हाल में लापता हो गया था। नात रिश्तेदार और इधर उधर तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर उसकी मां शरीफुन ने पुलिस में बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप लगाया था कि बेटा हमजा 18 अगस्त की सुबह पिता के पास अपने होटल कसावबाड़ा जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन न तो होटल पर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि लापता किशोर बरामद हो गया है। मेडिकल परीक्षण करवा उसको परिवार के हवाले किया गया है और मामले की तहकीकात की जा रही  है।


Spread the love

Related posts