Ayodhya News : हादसों में दो की मौत, एक महिला भर्ती

Spread the love

Ayodhya News : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसे

अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि घायल एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

बताया गया कि सोमवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के जपती वजीरगंज इलाके में एक ई रिक्शा की टक्कर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पटवारी का पूर्व रानू पाली निवासी युवा के 21 वर्षीय जगरनाथ गुप्ता पुत्र इंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर आरक्षी गिरिजेश सिंह ने उसको रात 11:20 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा में परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद मंगलवार की सुबह 7:16 बजे जिला अस्पताल लाए गए पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गौहनिया के मुजरे बैजनाथ पांडे का पुरवा निवासी 25 वर्षीय नीरज पांडे पुत्र सत्य प्रकाश को भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसको उसका पिता सत्य प्रकाश लेकर जिला अस्पताल आया था।

उधर चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के ही नए पूरा गांव निवासी विवाहिता 48 वर्षीय शशि कला दुबे पत्नी हेमंत दुबे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विवाहिता को मंगलवार दोपहर बाद 12:15 बजे उसका बेटा दीपक लेकर आया था। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीनों मामले में विधि करवाई और पोस्टमार्टम आदि के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts