
जन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह
अयोध्या। जन्मदिन को उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाने वाले अयोध्या के प्रमुख समाजसेवी व अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह इस वर्ष भी अपनी अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 18 जुलाई के अवसर पर सैकड़ों लोगों को अपने खर्च पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएंगे।
चार दिवसीय यह तीर्थयात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को संपन्न होगी। यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।प्रमोद सिंह पिछले 15 वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन पर किसी निजी समारोह के बजाय समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को तीर्थ यात्रा कराने की परंपरा निभा रहे हैं।
बिना किसी राजनीतिक या सरकारी पद पर रहते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उनकी यह पहल जिले में एक अलग पहचान बना चुकी है। उनके इस कार्य की व्यापक सराहना होती रही है।समाज सेवा के क्षेत्र में प्रमोद सिंह ने अनेक ऐसे आयोजन किए हैं, जो जनपद अयोध्या में अपनी अलग छाप छोड़ चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने हजारों पौधों का रोपण कराया। महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए विशाल नारी सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती दंगल और युवाओं के लिए गोसाईंगंज खेल महोत्सव का सफल आयोजन कराया।
इसके अलावा उन्होंने मेगा रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के लिए विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम, अखिल भारतीय आल्हा चैंपियनशिप जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोक परंपराओं को भी बढ़ावा दिया। प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर निर्बल एवं वंचित वर्ग की हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाने की उनकी पहल भी सामाजिक समरसता का संदेश देती है।
गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र और जनपद अयोध्या में प्रमोद सिंह लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्होंने समाज सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने उन्हें क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों में स्थापित किया है।
इस वर्ष भी उनके जन्मदिन पर आयोजित होने वाली महाकाल तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।

