Crime News: ट्यूबेल पर गए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, लखनऊ रेफर

Spread the love

Crime News: ट्यूबेल पर गए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर
ट्यूबवेल पर सिंचाई करने गए युवक को गोली मारने का दावा, पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेरूगंज परसपुर गांव की घटना, घायल युवक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर, दो संदिग्धों से पूछताछ
बीकापुर, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक को बदमाशों द्वारा गोली मार कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई।
घटना हैदरगंज थाना अंतर्गत बेरूगंज परसपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी शुभम तिवारी (35 वर्ष) पुत्र अशोक तिवारी मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे घर से कुछ दूर स्थित टयूबवेल पर खेत में धान की रोपाई की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे के फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनकी संख्या तीन बताई जाती है। घायल को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के EMO डॉक्टर विनोद आर्या ने बताया कि घायल स्थिति में युवक को ट्रामा सेंटर लाया गया था, लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण और जांच किया। पुलिस ने घायल और उनके परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पता चला है कि पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आसपास के लोगों ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है, जो सही होगा उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related posts