फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, एसडीएम श्रेया ने लेखपालों-कानूनगो की कसी नकेल

Spread the love

फार्मर रजिस्ट्री: गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बीकापुर, अयोध्या। उपजिलाधिकारी (SDM) श्रेया ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित लेखपालों और कानूनगो को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण होना आवश्यक है।

एसडीएम ने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।


Spread the love

Related posts