
Ayodhya News: लावारिश हालत में घूम रहा था 12 वर्षीय छात्र, मां को बुलाकर सुरक्षित किया सुपुर्द
अयोध्या। सरयू नदी में डूबने से बचाव और जल में निगरानी के लिए तैनात जल पुलिस को घाट पर एक किशोर लावारिश हाल में मिला है। पुलिस ने छात्र को उसके परिवार के हवाले किया है।
बताया गया कि जल पुलिस को एक किशोर सोमवार को अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र में घाट किनारे लावारिश हाल में घूमता मिला। अनहोनी की आशंका भांप पुलिस ने किशोर को अपनी अभिरक्षा में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता अंश वर्मा 12 वर्ष पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी भीखी का पुरवा,सहनवा,कोतवाली अयोध्या बताया। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और उसकी मां को नयाघाट चौकी बुलाया। आशा बहु पद पर तैनात किशोर की मां ज्ञानवती ने बताया कि सुबह वह ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान अंश बस्ता लेकर घर से निकला और स्कूल कंप्यूटर क्लास जाने की बात कही। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी चली गई।
जल पुलिस प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि आरक्षी नित्यानंद यादव व सुरेंद्र यादव तथा राम रतन माझी की टीम ने उससे आत्मीय संवाद स्थापित कर घर परिवार की जानकारी ली। वह घर से नाराज होकर आया था तथा सरयू में कूदने की तैयारी में था।किशोर को समझाया-बुझा उसकी माता के सुपुर्द किया गया है।
