
NEWS UPDATE: अयोध्या शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित ककरही मोहल्ले में सोमवार सुबह शौचालय जाने के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह पिता के घर स्थित शौचालय में जाने को लेकर पास ही मां के नाम वाले मकान में परिवार सहित रहने वाले 40 वर्षीय राधेश्याम यादव का अपने पिता मौजीराम यादव से विवाद हुआ था। विवाद के बाद गाली गलौच हुई थी और मामला मारपीट तक जा पहुंचा था। प्रकरण में मृतक राधेश्याम की घायल और जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी रेनू देवी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी।
प्रकरण में पुलिस ने मृतक राधेश्याम यादव की पत्नी रेनू की तहरीर पर मृतक के पिता मौजीराम, मां मीना,भाई घनश्याम तथा बहन अनीता के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का चालान किया जा रहा है।

