
फोटो: महेंद्र गौड़
अजय राय के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की उठाई मांग
अयोध्या। कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने महोबा में दलित युवती के साथ हुए अत्याचार को लेकर BJP सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि महोबा में दलित युवती के अपहरण और दुष्कर्म के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की छवि को भाजपा AI Video के जरिए धूमिल करने की कोशिश कर रही है।
वह यहां पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। Press Conference में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा Ajay Rai के संपत्तियों की जांच कराने की बात का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि
अजय राय की जांच हो तो सरकार के भ्रष्टाचार मामलों की भी जांच हो।
इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बने रामपथ को लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि करोड़ो की लागत से बने राम पथ पर आए दिन गड्ढे अब इसकी पहचान बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता Puneet Pathak ने 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले और पेपर लीक मामलों की जांच की मांग की। करीब 2200 करोड़ रुपये के National Provident Fund घोटाले का भी मुद्दा उठाया। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंत्रियों और अधिकारियों की जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को वाकई अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है, उनमें अगर साहस है, तो अपने मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच करा ले। यह पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट हुई है। मिड-डे मील से लेकर सड़कों तक, अस्पताल की दवाईयों से लेकर मनरेगा तक चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि इन लोगों ने प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा है। न सिर्फ मंदिर के घंटे पर लूट हुई है बल्कि जितना अयोध्या में विकास नाम पर धन उगाही हुई है वह सबके सामने है।

