
Crime News: दुकान के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी, जंजीर काटकर ले गए चोर
बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बिल्डिंग मटीरियल की दुकान पर खड़ी ट्राली को पार कर दिया। पीड़ित ने चोरी होने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी निवासी शिवशंकर पाण्डेय पुत्र स्व. छेदी पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एसएस इंटरप्राइजेज के नाम से बिल्डिंग मटीरियल की।दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के बाहर तीन ट्रॉली खड़ी थी, जो जंजीर से बंधी थी। रात में कुछ अज्ञात चोरों ने जंजीर काटकर ट्रॉली पार कर दी है।
पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में उचित कार्रवाई की मांग की है। शिवशंकर पाण्डेय के अनुसार वह रोज की तरह दुकान बंद कर शाम को घर चले गए थे। सोमवार की रात भी उन्होंने तीनों ट्रॉलियों को जंजीर से बांधकर सुरक्षित किया था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि जंजीर कटी हुई है और तीन में से एक ट्रॉली गायब है। जबकि मौके पर केवल दो ट्रॉलियां ही खड़ी मिलीं।
पीड़ित शिव शंकर ने बताया कि घटना के बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित का कहना है कि वह वर्षों से दुकान का संचालन कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से चोरी गई ट्रॉली की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में बीकापुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

