महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वागत: अयोध्या और अंबेडकरनगर की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत, 21 किलो की माला पहनाकर किया सम्मानित

Spread the love

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वागत: अयोध्या और अंबेडकरनगर की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत, 21 किलो की माला पहनाकर किया सम्मानित

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे में अम्बेडकरनगर व अयोध्या जनपद की नवनिर्वाचित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपिका साहू व अंजू पांडे का नगर पंचायत के सभागार में कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत अम्बेडकरनगर की जिलाध्यक्ष दीपिका साहू ने अपने समाज के साथ कस्बे से आये ब्यापारियों का आभार ब्यक्त करते हुए कहाकि महिला मोर्चा की अध्यक्ष होने के नाते मेरा कर्तव्य बनता है कि सभी के सुख दुख में सहभागी रहूं।मैं सबके काम आऊ तो अपने को धन्य समझूँगी।

अयोध्या जनपद की जिलाध्यक्ष अंजू पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।आज महिलाएं अपने परिश्रम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

इस दौरान दोनो जिलाध्यक्षों का 21किलो का माला पहनाकर स्वागत करते हुए राम दरबार का चित्र भेंट किया।कार्यक्रम का आयोजन सर्राफा ब्यवसाई जयप्रकाश साहू ने किया व संचालन भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने किया।

उक्त अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष जायसवाल, सभासद अवधेश सोनी, कालीचरण वर्मा, मंडल महामंत्री प्रशांत गुप्ता, विजय सोनी, पंकज साहू, श्रीप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित तमाम भाजपाई व ब्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts