Langur Monkey Captured Ayodhya: आतंक का पर्याय बने लंगूर बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Spread the love

Langur Monkey Captured Ayodhya: आतंक का पर्याय बने लंगूर बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

तारुन, अयोध्या। थाना तारुन के नसरतपुर में लगभग 3 वर्ष से आतंक का पर्याय बने लंगूर बंदर को पकड़ा गया। इस बंदर ने रास्ते में आते जाते विशेष कर ट्रैक्टर चालकों पर हमला करके लगभग 25 से अधिक लोगों को काट चुका है । लगभग 20 से अधिक महिलाओं को बुरी तरह से चोट पहुंचा चुका है, जिसमे 6 से 8 लोगों का हाथ पैर टूट चुका है। किसानो को अपने खेत की जुताई एवं बुवाई करने के लिए 10 लोगों को लाठी लेकर खड़ा होना पड़ता था। उसके बाद खेत की बुवाई हो पाती थी, जिसको आज पकड़ा गया है। वन विभाग के दरोगा चंद्रभान सोनकर ने बताया कि लंगूर बंदर को गोंडा मनकापुर जंगल में छोड़ा जाएगा।


Spread the love

Related posts