अयोध्या फूड फेस्टिवल: अवध के जायके से महकेगी रामनगरी, हनुमत मंडपम में शुरू हुआ फूड फेस्टिवल, कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा आयोजन

Spread the love

 

अयोध्या फूड फेस्टिवल: अवध के जायके से महकेगी रामनगरी, हनुमत मंडपम में शुरू हुआ फूड फेस्टिवल, कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा आयोजन

अयोध्या। हनुमत मंडपम में श्री सनातन सेवा आश्रम न्यास की ओर से अवध फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया है। शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस आयोजन में अवध की पारंपरिक खानपान संस्कृति और विशिष्ट व्यंजनों को प्रमुखता दी जा रही है। अयोध्या के संतोष अग्रवाल आयोजन के प्रमुख आयोजक हैं।फेस्टिवल का उद्देश्य अवध की समृद्ध पाक कला, पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराना है। अवध का खानपान अपनी विविधता और विशिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। ऐसे आयोजन से लोगों को क्षेत्र की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।त्योहारी मौसम में आयोजित यह फेस्टिवल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। इसके माध्यम से पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहन देने के साथ ही अवध की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts