Ex MLA Abhay Singh Joins BJP: अभय सिंह के साथ गौरीगंज रवाना हुआ समर्थकों का हुजूम, भाजपा में शामिल होने से पहले दिखी ताकत

Spread the love

Ex MLA Abhay Singh Joins BJP: अभय सिंह के साथ गौरीगंज रवाना हुआ समर्थकों का हुजूम, भाजपा में शामिल होने से पहले दिखी ताकत

बीकापुर, अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा से विधायक अभय सिंह सोमवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसके लिए वह चौरे बाजार से सैकड़ों वाहनों और हजारों समर्थकों के काफिले के साथ अमेठी के गौरीगंज के लिए रवाना हुए।

चौरे बाजार में गुरुकुल के बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, बबलू दुबे, संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे लगाए।

गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अभय सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद अभय सिंह चर्चा में आए थे। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तब से वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों और मंचों पर सक्रिय नजर आ रहे थे।

 


Spread the love

Related posts