Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती

Spread the love

Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान लगभग 32 वर्षीय संजू देवी पत्नी राम सजन निवासी साधु का पुरवा थाना रौनाही के रूप में हुई है। विवाहिता की हालत बिगड़ने के बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई तो उसके पति ने आनन फानन में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया।

विवाहिता ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच पड़ताल के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

फिलहाल विवाहिता का अस्पताल में उपचार जारी है। साथ ही मामले की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी गई है।


Spread the love

Related posts