Crime News : लूट की तीन घटनाओं का खुलासा,हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

Crime News : जनपद पुलिस ने कुमारगंज थाना क्षेत्र की दो लूट की घटनाओं समेत तीन का खुलासा किया

अयोध्या। जनपद पुलिस ने कुमारगंज थाना क्षेत्र की दो लूट की घटनाओं समेत तीन का खुलासा किया है। वारदात में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि कुमारगंज थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल और स्वाट टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त पुलिस टीम ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये सीसीटीवी कैमरे ,यक्ष ऐप व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य की मदद से कुमारगंज थाना क्षेत्र में बिरौली झाम के पास से 21 वर्षीय अंकित कुमार पाण्डेय निवासी बचऊ दूबे का पुरवा मंझनपुर थाना खण्डासा,26 वर्षीय अरविन्द कुमार पाण्डेय निवासी सिड़सिड़, पूरे शिवरत्न पाण्डेय थाना खण्डासा और 20 वर्षीय आलोक यादव निवासी पड़किया सरौली थाना खण्डासा को गिरफ्तार किया है। इन्होंने थाना क्षेत्र में लूट की दो वारदात के साथ थाना शुक्ल बाजार, जनपद अमेठी में लूट की बात कबूल की है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल,चार मोबाइल फोन,कान का एक बाला,कुल नगद 11170 रूपये,एक आधार कार्ड,एक तमंचा व छह कारतूस,एक

नकली पिस्टल बरामद किया है।

पकड़े गया अंकित कुमार पाण्डेय खण्डासा थाने का हिस्जट्रीशीटर है और इसके खिलाफ पहले से जिले के रूदौली कोतवाली में चोरी, इनायतनगर में बरामदगी, कोतवाली नगर में चोरी, खण्डासा में दलित से मारपीट तथा जानलेवा हमला व लूट का कुल पांच मामला दर्ज मिला है।

एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग अपाचे मोटरसाइकिल से लूट की घटनाये करते थे व पीडितो में और अधिक भय पैदा करने के लिये अपने पास अवैध असलहा व नकली पिस्टल रखते थे। आवश्यकता पडने पर नकली पिस्टल दिखा लूट की वारदात करते थे। इन्होंने आठ अगस्त को और नौ अगस्त को पाठक का पुरवा डबल नहर के पास लूट की थी।


Spread the love

Related posts