राम मंदिर चढ़ावा कांड: अब महासचिव रहे चंपत राय के आईडी से नहीं बनेंगे वीआईपी दर्शन पास

Spread the love

सांकेतिक फोटो, रांममन्दिर

राम मंदिर चढ़ावा कांड: अब महासचिव रहे चंपत राय के आईडी से नहीं बनेंगे वीआईपी दर्शन पास

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बाद अब ट्रस्ट ने सुरक्षा और व्यवस्था में बड़े बदलाव को लेकर अहम कदम उठाना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन के लिए जारी होने वाले पास निर्गत करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है, ट्रस्ट ने पास जारी करने को लेकर पूर्व महासचिव, पूर्व ट्रस्टी और गोपाल राव की पास आईडी को बंद कर दिया है, जिसके तहत अब पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव संस्तुति पर दर्शन पास जारी नहीं हो सकेंगे।

वहीं चढ़ावा चोरी के बाद सुरक्षा मानकों को चाक चौबंद करने को लेकर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बैंक के अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा और व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की है।

बता दें कि राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की हुई बैठक में ट्रस्ट ने चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया था, हालांकि अभी ट्रस्ट की ओर से अन्य निर्णयों पर 22 जुलाई को होने वाली बैठक में अन्य निर्णय लेंगी।

सूत्रों की माने तो 22 जुलाई को होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे….! इसके साथ ही साथ कई ट्रस्टियों को जिम्मेदारी भी सौंप जा सकती है। इसके साथ ही नए महासचिव को लेकर भी ट्रस्ट की तरफ से मोहर लगा सकती है। बता दे कि ट्रस्टी कृष्ण मोहन को 22 जुलाई तक महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है, अब इस पर भी फैसला लिया जाएगा कि कृष्ण मोहन अपने पद पर बने रहेंगे या फिर उनकी जगह पर कोई नया चेहरा महासचिव बनेगा।


Spread the love

Related posts