Ayodhya Real Estate: जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, एमडी तुषार गोयल ने बताया कंपनी की मजबूती का प्रमुख स्तंभ

Spread the love

 

Ayodhya Real Estate: जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, एमडी तुषार गोयल ने बताया कंपनी की मजबूती का प्रमुख स्तंभ

अयोध्या। रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस बुधवार को कंपनी कार्यालय में अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार गोयल, दिव्या गोयल सहित जिओ स्पेयर ग्रुप के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद कंपनी परिवार एवं शहर के गणमान्य लोगों ने योगेश जांगिड़ को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों के लिए भव्य पार्टी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के एमडी तुषार गोयल ने कहा कि “योगेश जांगिड़ हमारे परिवार के अभिन्न सदस्य हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी की प्रगति में उनका सहयोग सदैव प्रेरणादायी रहा है। हम उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

वहीं, कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भी योगेश जांगिड़ की कर्मनिष्ठा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कंपनी के विकास में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

गौरतलब है कि जिओ स्पेयर ग्रुप अयोध्या में रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने शहर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेरा एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) से स्वीकृत गेटेड कॉलोनी परियोजना विकसित कर रही है, जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कंपनी का उद्देश्य अयोध्या में सुनियोजित, सुरक्षित और आधुनिक आवासीय परियोजनाओं का विकास करना है।


Spread the love

Related posts