सोशल मीडिया विवाद: अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर की मांग, पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी 

Spread the love

पुलिस को तहरीर सौंपते पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन
सोशल मीडिया विवाद: अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर की मांग, पूर्व मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी 
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में कोतवाली अयोध्या नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की ओर से दी गई।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चढ़ावा प्रकरण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अखिलेश यादव के खिलाफ भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, जगद्गुरु परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि अखिलेश यादव को बदनाम करने के उद्देश्य से यह प्रचार किया जा रहा है कि चढ़ावा प्रकरण के आरोपी टिन्नू यादव की उनसे 980 बार बातचीत हुई थी।
सपा नेता का दावा है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और मनगढ़ंत है। उन्होंने इस मामले में संबंधित लोगों और फर्जी सोशल मीडिया आईडी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने यह भी आरोप लगाया कि 6 जुलाई की शाम करीब चार बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि कॉल करने वाले ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण उठाने पर नाराजगी जताते हुए उनके बच्चों और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को अलग से दूसरी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Spread the love

Related posts