Health News: केवल मुस्कुराने से ही व्यक्ति रहता है तनावमुक्त : प्रो. नीलम पाठक

Spread the love

  • डायसा अयोध्या की तृतीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग खिलाड़ियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में इसे अपनाने से सभी निरोगी व स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केवल मुस्कुराने से व्यक्ति तनावमुक्त, युवा और सुंदर बना रहता है। उपाध्यक्ष, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सचिव प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा, संतुलन और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगासन केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने युवाओं को योग से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. गायत्री वर्मा, डॉ. प्रवीण राय, कंपटीशन मैनेजर दीपेश सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. राजपाल व रोली पाण्डेय उपस्थित रहे।

चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता रहे प्रतिभागियों में:

ट्रेडिशनल योगा – इंडिविजुअल में बालिका वर्ग 09-14 वर्ष में अंशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कशिश द्विवेदी प्रथम व खुशी सोनकर द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में सुशांत पांडेय प्रथम व शिवा भारती द्वितीय स्थान पर रहे।

आर्टिस्टिक योगा महिला वर्ग में स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया। फॉरवर्ड बेंड योगा में सनोज कुमार व बैक बेंड योगा में तनु मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लेग बैलेंस स्पर्धा में महिला वर्ग से कोमल मौर्या व पुरुष वर्ग से मृदुल जी कौल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ट्विस्टिंग बॉडी – इंडिविजुअल में अंचल सोनी प्रथम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Spread the love

Related posts